रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
स्वच्छता सप्ताह के तहत शनिवार को डीएम अभिषेक रुहेला की अगुवाई में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा जोशियाड़ा मोटर पुल से लदाड़ी मार्ग बैंड होते हुए तिलोथ पुल तक सुबह की सैर (जोगिंग) करते हुए प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया गया। साथ ही आमजन को प्लास्टिक कचरे के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान परिसर को साफ व स्वच्छ रखने के साथ दुकान से निकलने वाला प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग थैले में एकत्र कर उचित निस्तारण के निर्देश दिए तथा जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान में सड़क मार्ग के दोनों किनारे एवं नालियों पड़ी प्लास्टिक की बोतले,थैलियां आदि एकत्र कर सैगरिकेट की गई और उचित निस्तारण के लिए नगर पालिका को सौंपा गया। स्वच्छता अभियान में नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों के अलावा पीआरडी, सूचना,स्वजल,स्वास्थ्य,शिक्षा, परिवहन विभाग,ग्राम्य विकास के कार्मिकों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया। स्वच्छता अभियान में 20 बारे प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा किया गया।
इस दौरान स्वच्छता अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहादुर,सीएमओ डॉ आरसीएस पंवार,परियोजना निदेशक रमेशचंद्र सिंह,एआरटीओ जितेंद्र कुमार,पर्यावण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…