रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका जोशीमठ द्वारा बद्रीनाथ धाम में बृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह पंवार ने मन्दिर परिसर में तीर्थ यात्रियों के साथ वार्ड मैम्बर व पालिका कर्मचारियों, व्यापार संघ के सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मन्दिर परिसर, तप्त कुण्ड, नदी घाटों, चौराहों आदि में स्वच्छता अभियान चलाकर डेढ टन पुराना कूडा एकत्र कर नगर पंचायत बद्रीनाथ के हैंड ओवर किया गया।
इसके साथ जनपद के सभी ब्लॉकों तथा नगर निकायों में स्वच्छता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। नगर पंचायत थराली, तथा पोखरी में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों एवं पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों के साथ शपथ ग्रहण एवं सफाई अभियान चलाया गया।
गैरसेंण के मयाणी मे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वच्छता रैली निकाली गयी एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही नगरपंचायत अध्यक्ष ने स्वयं सहायता समूहों के बैठक कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नगर पालिका गौचर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा स्वयं सहायता समूहों के साथ सोर्स सैग्रीगेशन पर बैठक आयोजित की गयी।
नगर पंचायत नन्दप्रयाग में व्यापार मण्डल के अधिकारियों, व्यापारियों एवं समस्त कर्मचारियों के कार्यालय से खेल मैदान परिसर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिला पंचायत चमोली द्वारा मंडल बैराग्ना तथा घिंघराण में स्वच्छता अभियान चलाकर 75 किलो कूडा एकत्र किया गया।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…