रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : एसडीएम बडकोट जितेन्द्र कुमार एवं पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी की अध्यक्षता में तहसील परिसर में बडकोट क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, मीटिंग में सी0ओ0 बडकोट द्वारा बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन के बारे में बताते हुये किरायेदार/ घरेलू नौकर सत्यापन करवाने एवं गांव में फड़-फेरी करने आये बाहरी व्यक्तियों को पुलिस सत्यापन करवाने हेतु बताने तथा बिना सत्यापन के उन्हें गांव में फेरी न करने देने की सलाह दी गई। इस दौरान एसडीएम बडकोट द्वारा सभी से क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु बताया गया।
इसके अतिरिक्त चौकी नौगांव पर चौकी प्रभारी राजेश कुमार द्वारा चौकी क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी ली गई जिसमें उनके द्वारा ग्राम में बाहरी व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत सत्यापन कराये जाने के बारे में अवगत कराया गया साथ ही सभी को फड-फेरी करने एवं अवांछनीय तत्वों की निगरानी करते हुये उनकी सूचना तुरन्त पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…