मसूरी : स्वच्छता सप्ताह को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद, प्रागंण से जागरूकता रैली निकाली गई जो शहीद भगत सिंह चौक, मालरोड, शहीद स्थल होते हुए गांधी चौक तक गई। जहां पर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
स्वच्छता रैली में बड़ी संख्या में मसूरी के विभिन्न विद्यालयों व सामाजिक संस्थाओं ने प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वहीं स्कूली बच्चों के हाथांे में स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण सेे जुंड़ी स्लोगन लिखे थे। व बच्चे नारे बाजी कर चल रहे थे ताकि लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अन्तर्गत रैली के गांधी चौक पहुंचने पर नुक्कड नाटकों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण व स्वछता के प्रति जागरूक किया गया। व पालिका अधिशासी अधिकारी राजवीर चौहान ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई व रैली में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
वहीं पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने मसूरी को स्वच्छ बनाने में योगदान देने का आहवान किया वहीं कहा कि स्वच्छता के साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग न करने को कहा। उन्होंने 18 जून को होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान में सभी संगठनों व विद्यालयों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर योगदान देने का आहवान कियां। रैली को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं, खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि कामोद शर्मा, पर्यावरण मित्र, हिलदारी से अरविन्द शुक्ला, कीन से अशोक कुमार को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पालिका के सभासद, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, राजवीर सिंह चौहान, नगर स्वास्थय अधिकारी डा0 आभाष सिंह, सफाई निरीक्षक विरेंद्र सिंह बिस्ट, नगर अभियंता वेद प्रकाश बदानी, खंड शिक्षा अधिकारी, विभिन्न विद्यालय सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी, निर्मला इंटर कॉलेज मसूरी, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिब्बतन होम्स स्कूल, दिव्या भारती पब्लिक स्कूल, आर एन भार्गव इन्टर कॉलेज मसूरी, सेंट लॉरेंस हाई स्कूल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज की समस्त टीम, हिलदारी की टीम, कीन संस्था एवं समस्त सुपरवाइजर एवं समस्त पर्यावरण मित्र शामिल हुए।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…