रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को जिला स्तरीय ईको टूरिज्म विकास समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन जगहों पर ईको टूरिज्म की संभावनाएं है उन स्थानों को विकसित करने के लिए प्राथमिकता निर्धारित करते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए। ट्रैक मार्गो का सुधारीकरण के साथ मार्ग में पानी की व्यवस्था, प्राकृतिक जल स्रोतों का पुर्नद्वार, शेड निर्माण, पर्यटकों को बैठने की व्यवस्थाओं सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए आगणन तैयार किए जाए। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म साइट्स को विकसित करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों का अधिक से अधिक प्रयोग कर कंक्रीट स्ट्रक्चर से परहेज किया जाए। ट्रैक मार्गो पर साफ सफाई के लिए स्थानीय स्तर पर ईको विकास समितियों का गठन किया जाए। बैठक में ट्रैक मार्गो के विकास हेतु स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों एवं हितधारको के सुझाव भी लिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोफेशनल गाइड प्रशिक्षण प्रदान कर अच्छे से प्रशिक्षित किया जाए। टैक मार्गो पर वर्ल्ड वाचिंग साइट विकसित की जाए। वर्ल्ड वाचिंग के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। लोगों को वर्ल्ड वाचिंग का प्रशिक्षण के साथ ही वर्ल्ड फेस्टिवल का आयोजन कराया जाए। इस दौरान सतोपंथ, आली, वेदनी बुग्याल, रूपकुंड, वैली ऑफ फ्लावर, सप्तकुंड, दीदना, ब्रह्मताल आदि ट्रैक मार्गो पर मौजूद सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में उप वन संरक्षक इन्द्र सिंह नेगी, उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे, एसडीओ पूजा रावत, सीएओ वीपी मौर्य, सीएचओ तेजपाल सिंह, समिति के सदस्य हरपाल सिंह, भुवन चंद सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…