देहरादून : सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि चम्पावत जिले के टनकपुर में बनने वाले सैनिक विश्राम गृह के निर्माण के लिए रुपये 135 लाख की धनराशि अवमुक्त कर दी है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में यह प्रथम किश्त है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में रुपये 20 लाख की दो किश्तें जारी की जा चुकी हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने जहां टनकपुर में सैनिक विश्राम गृह के लिए बजट स्वीकृत किया है, वहीं जखोली और घनशाली में भी सैनिक कल्याण विभाग के अतिथि गृहों का भी जीर्णोद्वार किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि सैन्यधाम निर्माण का कार्य भी गतिमान है और यह कार्य 50 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। मंत्री ने यह भी बताया कि हल्द्वानी और ऋषिकेश के सैनिक कल्याण अतिथि गृहों का भी जीर्णोद्वार भी जल्द किया जाऐगा।
मंत्री कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, सैनिक विश्राम गृह टनकपुर के निर्माण हेतु सैनिक कल्याण मंत्री द्वारा धनराशि 135 लाख अवमुक्त कर दी गई है। सैनिक विश्राम गृह टनकपुर का निमार्ण 341.25 लाख की लागत से किया जा रहा है। सैनिक विश्राम गृह टनकपुर में 02 अधिकारी कक्ष, 04 एकल जूनियर अधिकारी कक्ष, 02 जेसीओ कक्ष, 04 अन्य रैंक के परिवार कक्ष, 15 बेड की दो डोरमेट्री का निर्माण किया जा रहा है।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…