रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : मां रेणुका देवी की डोली के सानिध्य में रविवार को सरनौल गांव के रेणुका मंदिर प्रांगण में भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास संत श्री शिव प्रसाद नौटियाल ने भागवत कथा के महात्म्य का विस्तार से प्रसंग सुनाया तथा रेणुका थान सरनौल में मां रेणुका की कथा को सुनाते हुए मानव जीवन मे उनके महत्व के बारे में बताया।
नौगांव ब्लॉक के दूरस्थ सरनौल गांव में स्व श्री हरिकृष्ण सेमवाल के पवन पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस कथा आयोजकों एवं ग्रामीणों ने माता रेणुका डोली की अगवाई में गांव के प्रमुख मार्गों में भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा कथा स्थल माता रेणुका मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के बाद कथा वक्ता संत शिव प्रसाद नौटियाल द्वारा श्रीमद् भागवत कथा शुरू की।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…