उत्तरकाशी – भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : भाजपा ने राष्ट्रव्यापी महा जनसम्पर्क अभियान के तहत शनिवार को यमुनोत्री विधानसभा के ब्रह्मखाल में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि के चेक , किट वितरित किए गए ।लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, की आज देश का यह स्वर्णिम युग चल रहा है । आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एक और जहां देश विभिन्न क्षेत्रों में विश्व कृतिमान स्थापित कर रहा है वहीं मोदी के नेतृत्व में 9 सालों में देश का चाहिमुखी विकास हुवा है । मोदी सरका गाँव ग़रीब किसानों को समर्पित रही । मोदी सरकारकर में हर वर्ग का विकास हुवा है और इन नौ वर्षों में हर क्षेत्र एवं हर वर्ग का विकास हुवा है । वही प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार प्रधानमंत्री मोदी के दिये मंत्रा ना खाऊँगा ना खाने दूँगा के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए कृतसंकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 9 वर्षों को पूरा किया है जिसमे अनेकों कई जनहितैशी लाभकारी योजनाएं आम जनमानस को समर्पित हैं।

ज़िलाध्यक्ष सतेंद्र राणा ने लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों विस्तार से गिनाते हुए का कहा की देश आज आजादी के अमृत महोत्सव को माना रहा है और प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 देश को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है । आज भारत विश्व की पाँचवी आर्थिक शक्ति के रूप स्थापित हुई है । मोदी के नेतृत्व में देश ने सामाजिक आर्थिक एवं संस्कृतिक विकास में नई ऊँचाइयों को छुवा है । राणा ने कहा की चाहे वह राम मंदिर बनना हो या चाहे 370 का हटाना हो ये सब मोदी जैसे सक्षम नेतृत्व में ही संभव हो सका है । । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लोकहित निर्णय लिए जा रहे हैं । वे कठोरतम धर्मांतरण कानून एवं युवाओं को सही पृष्ठभूमि मिल सके इसके लिए सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आए हैं। आहवाहन करते हुए कहा, अब हमे मिलकर 2024 के चुनाव में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर पहले से अधिक मत प्रतिशत के साथ कमल खिलाना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ब्लाक प्रमुख शैलेद्रं कोहली ने स्वागत ने किया।
इस अवसर पर चण्डी प्रसाद बेलवाल प्रदेश मंत्री, ओबीसी मोर्चा भाजपा उत्तराखण्ड, मुकेश टम्टा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, दुर्गेश सिलवाल जिला मंत्री भाजपा उत्तरकाशी, मनोज सिलवाल मण्डल अध्यक्ष ब्रह्मखाल, चैन सिंह महर मण्डल अध्यक्ष चिन्यालीसौड़, जयप्रकाश रावत मण्डल अध्यक्ष कालिंदी, यमुनोत्री विधानसभा के सभी मण्डलों के मण्डल महामंत्रीगण , जेष्ठ स्रेष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता बंधु एवं जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

14 hours ago