यात्रियों से भरी बस रास्ते में पलटी, यात्री घायल।

चम्पावत : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनाँक 18 जून 2023 को देर रात्रि पुलिस लाइन चम्पावत द्वारा SDRF को सूचना प्राप्त हुई की राष्ट्रीय राजमार्ग 09 (धौन के पास) तहसील, चम्पावत में एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम उपनिरिक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर देखा की एक बस रास्ते में पलटी हुई है। SDRF द्वारा जनपद पुलिस, फायर यूनिट व अन्य बचाव इकाइयों के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया ।घटना में घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे । बस, वाहन संख्या :- PB03BL6238 श्री रीठा साहेब गुरुद्वारे से पंजाब की ओर जा रही थी की अचानक धौन के पास पलट गई।

घायलों का विवरण :-
1. निक्षतर सिंह उम्र 67 वर्ष निवासी जिला रोपड/ रूपनगर, पंजाब, 2. सुरेन्द्र कौर, उम्र 69 वर्ष, 3. कुलदीप कौर उम्र 70 वर्ष, 4. हरवंश कौर उम्र 70 वर्ष, 5. हरमेस कौर उम्र 40 वर्ष, 6. नवदीप उम्र 11 वर्ष, 7. नवजोत कौर 12 वर्ष, 8. दर्शन सिंह उम्र 60 वर्ष, 9. दलप्रीत सिंह, उम्र 13 वर्ष, 10. बन्ना सिंह, उम्र 65 वर्ष, 11. विमला देवी उम्र 65 वर्ष, 12. शकुन्ताला देवी उम्र 64 वर्ष, 13. रशपाल कौर उम्र 46 वर्ष, 14. हरबीर सिंह उम्र 72 वर्ष, 15. कमलेश कौर 65 वर्ष, 16. मनजीत सिंह उम्र 35 वर्ष, 17. बलराम सिंह उम्र 28 वर्ष, 18. निश्तर उम्र 55 वर्ष।

(18 सामान्य घायलो का उपचार जिला चिकित्सालय चम्पावत में चल रहा है।)

रेफर किये गये घायलों का विवरण :-

1. लवप्रीत कौर, उम्र 15 वर्ष, 2. मनजीत कौर, उम्र 65 वर्ष, 3. गुरुदेव उम्र 70 वर्ष, 4. कमलेश कौर उम्र 65 वर्ष, 5. शरणप्रित कौर, उम्र 5 माह, 6. कुलवंत कौर उम्र 53 वर्ष, 7. अगमजोत सिंह उम्र 11 वर्ष।

(इन 07 गम्भीर घायलों को 108 के माध्यम से उपचार हेतु STH हल्द्वानी रवाना किया गया।)

17 यात्रियों को जिला चिकित्सालया में प्राथमिक उपचार के उपरान्त रैन बसेरा चम्पावत में ठहराया गया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

गंगोत्री नेशनल हाईवे चौड़ीकरण में बड़ा पर्यावरणीय बदलाव, 5,400 से अधिक देवदार के पेड़ बचेंगे..

गंगोत्री नेशनल हाईवे चौड़ीकरण को लेकर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक राहत भरी और…

2 days ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में रोप-वे विकास संचालन समिति की बैठक, छह परियोजनाओं पर रहेगा प्रारंभिक फोकस..

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में रोप-वे…

2 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के शशबनी में ₹112.34 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास..

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्राम पंचायत शशबनी, जनपद नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम…

2 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हीरक जयंती समारोह का किया उद्घाटन…

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल जनपद के भवाली स्थित सैनिक स्कूल…

2 days ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में कुमाऊं उदय सम्मान समारोह में किया प्रतिभाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के एक स्थानीय होटल में आयोजित कुमाऊं उदय…

2 days ago

उतराखंड के ईष्ट देव शीतकालीन आवासों में विराजमान, श्रद्धालुओं में उत्साह..

उत्तराखंड में चारधाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन गद्दीस्थलों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल…

3 days ago