रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/बदरीनाथ धाम : प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव डा. पीके मिश्रा तथा सलाहकार भाष्कर खुल्बे, पीएमओ के संयुक्त सचिव मंगेश घिल्डियाल सहित पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज अपराह्न भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।
अधिकारी भगवान बदरीविशाल की स्वर्ण आरती में शामिल हुए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात मंदिर समिति द्वारा अधिकारियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया गया।
पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारीगण आप दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये थे उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम महानिर्माण योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक तथा प्रगति रिपोर्ट तलब की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मास्टर प्लान के कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…