अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : नागपंचमी के शुभ दिवस पर यमनोत्री क्षेत्र के कुपडा गांव में भगवान शेषनाग देवता के सानिध्य में आयोजित श्री शेषनाग पंचमी महोत्सव में उत्तराखंड सदन में नेता प्रतिपक्ष पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शेषनाग महाराज की देव डोली के दर्शन कर आशीर्वाद गृहण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने भी यहां नागपंचमी के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना कर भगवान शेषनाग महाराज से प्रदेश व जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार पावन कृपालु भगवान शिव के हार नागराजा एवं पृथ्वी के वाहक श्री शेषनाग महाराज आज मानव कल्याण के लिये, उसके दु:खों को हरण करने के लिये, सबको आशीर्वाद देते हैं। नागपंचमी के दिन यहां दर्शन और देव पूजा करने से पुण्य का लाभ अर्जित होता है।
इस मौके पर मौजूद आगंतुकों ने नागपंचमी के इस पुण्य मौके पर भगवान शेषनाग महाराज से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बाल व्यास आयुष कृष्ण नयन महाराज, यमनोत्री क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत, उत्तरकाशी पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस नेता संजय डोभाल, संजय किशोर, पूर्व पालिकाध्यक्ष बड़कोट अतोल सिंह, न्यूगांव प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन सिंह, उत्तरकाशी शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुपड़ा भगत सिंह, सहित अनेक दर्शनार्थी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…