देहरादून : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। प्रदेश के जिन ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया हैं । वहां न्याय पंचायतों की संख्या के सापेक्ष ग्राम विकास अधिकारी के पदों की संख्या को कम करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंत्री ने देहरादून में ग्राम विकास का भवन के निर्माण की डीपीआर शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के अधिकारियों को निर्देश दिए। ताकि ग्राम्य विकास विभाग के सभी शाखाएं एक छत के नीचे आ सके। विभागीय मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष आवास निर्माण कार्यों में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य सरकार के लक्ष्य के अनुसार वर्ष 2025 तक समूहों की 1.25 लाख महिला सदस्यों को लखपति दीदी बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य करने पर भी उन्होंने बल दिया।
इस अवसर पर सचिव आनंद स्वरूप अपर सचिव निकिता खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…