अनिल भंडारी
श्रीनगर : विकासखंड कीर्तिनगर के पैंडुला ग्राम सभा के निवासियों द्वारा पेयजल निगम की अनियमितताओं के खिलाफ क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनय कुकशाल का कहना है कि उनके द्वारा समय समय पर विभाग को अवगत करवाने के बाबजूद भी समस्याएं जैसी की तैसी बनी हुई हैं। गांव वासियों के द्वारा आज क्रमिक अनशन के चौथे दिन तक भी कोई जिम्मेदार अधिकारी समस्याओं के समाधान के लिए अनशन स्थल पर नही आया जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता व विभाग का पुतला जलाकर अपना विरोध जाहिर किया।
प्रधान कुकशाल का कहना है कि गांव के राजस्व ग्राम ककड़पाली,अडेली,बाकोला, व पिपोला को मलेथा कपरोली पेयजल योजना से जोड़े जाने, जल जीवन मिशन के तहत अंबेडकर गांव अमरोली को हर घर नल से जोड़ने की कार्यवाही के दोषी कर्मियोके खिलाफ कार्यवाही, उपजाऊ भूमि पर टैंक निर्माण व लछमोली – हडिमधार पेयजल योजना के जीर्ण शीर्ण टैंक के पुनर्निर्माण की मांगों पर यदि शीघ्र विभाग द्वारा उचित कार्यवाही नही की जाती है तो ग्रामीणों द्वारा और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
क्रमिक अनशन के चौथे दिन आशुतोष पोखरियाल, नरेश बिष्ट, प्रतिमा देवी, विजय लक्ष्मी, किरण देवी, कुसुमा देवी, उपेंद्र कुमार, मूर्तिराम, शिव सिंह व उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…