मसूरी : भाजपा महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शहर के विशिष्ट नागरिकों एवं पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया गया व उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगा गया।
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष गीता कुमांई के नेतृत्व में महा जनसंपर्क अभियान के तहत शहर के विशिष्ट नागरिकों व भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया व उनसे भाजपा के लिए समर्थन मांगा। सम्मानित किए जाने वालों में धन प्रकाश अग्रवाल, रेनू गोयल, शरद गुप्ता, उर्मिला रतूड़ी, डा. हरिमोहन गोयल, शशि मित्तल, आरडी गुप्ता, बचना रणावत, सरदार महेंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, महेश गोयल, शैल गोयल, त्रिभुवन मित्तल, धर्म सिंह, बचन सिंह, आनंद प्रकाश गुप्ता, सूरत बिष्ट, अंजलि बिजलवाण, भौपाल सिंह चौहान, आदि शामिल हैं। भाजपा महिला मोचा्र की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर शहर के वरिष्ठ नागरिकों, पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाकर उन्हें सम्मानित करने के साथ ही भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। वहीं जिन लोगों से मिल रहे हैं वे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी से खासे प्रभावित नजर आये व उन्होंने कहा कि जो देश के विकास के लिए मोदी कार्य कर रहे हैं व विश्व में भारत का नाम रौशन कर रहे हैं इससे पूर्व किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इन लोगों से मिलकर उनको साथ लेकर उनके मार्ग दर्शन में आगे चलना चाहती है। यह अभियान जारी रहेगा व आगे भी सम्मानित किया जाता रहेगा। केद्र व प्रदेश की सरकार आम जन को लाभ पहुचाने की योजनाएं बना रही है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पालिका सभासद एवं भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, यमुना लेखवार, अनीता सक्सेना, जसोदा शर्मा, आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…