नैनीताल : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने शनिवार शाम को नैनीताल में विभिन्न इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान स्थानीय लोगों द्वारा केंद्रीय मंत्री भट्ट को पेयजल किल्लत की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने ने तत्काल अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
केंद्रीय मंत्री भट्ट नैनीताल के ऊँचाई वाले इलाके रतन कॉटेज, 7 नंबर, बिरला सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनके यहां पर पेयजल किल्लत की समस्या से अवगत कराया। जिस पर तत्काल केंद्रीय मंत्री भट्ट ने अधिकारियों को हर हाल में 24 घंटे के भीतर कई जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेकर स्वतः कार्रवाई करनी चाहिए। अवसर पर विधायक सरिता आर्य, गोपाल रावत, आनंद बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…