रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग के खांकरा के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 27 जून 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि खांकरा में एक कार लगभग 300 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से SDRF टीम ASI शेखर चंद्र जोशी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आल्टो k10 (UK13 6341) में तीन लोग सवार थे जो देहरादून की तरफ आ रहे थे। खांकरा में वाहन चालक महेंद्र सिंह रावत लघुशंका हेतु बाहर निकला व हैंड ब्रेक लगाना भूल गया। हैंड ब्रेक न लगे होने व ढाल पर गाड़ी खड़े होने की वजह से वाहन अनियन्त्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
उक्त वाहन में सवार दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा DDRF व स्थानीय बचाव दल के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई से दोनों महिलाओं के शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक महिलाओं का विवरण – लक्ष्मी देवी, उम्र -45 वर्ष, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग, कमला देवी उम्र-60 वर्ष, नारायणकोटि, रुद्रप्रयाग उपरोक्त दोनों महिलाएं मां-बेटी थी।
रेस्क्यू टीम का विवरण – ASI शेखर चंद्र जोशी, HC प्रेम सिंह, आरक्षी सुभाष चंद्र, आरक्षी कैलाश परगई, उपनल चालक विमल रावत।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…