देहरादून : प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि. (उपनल) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री गणेश जोशी को अचानक कार्यालय में देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री ने सभी कक्षाों में जाकर कर्मचारियों से काम-काज के बारे में भी जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल कार्यालय में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। मंत्री ने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कार्यों के सरलीकरण समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि किसी भी कार्यालय में निरीक्षण से वहाँ के अधिकारियो और कर्मचारियो का मनोबल बढ़ता है। मंत्री ने उपनल के नए एमडी ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट के कार्यों की सराहना की।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…