बागेश्वर : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 27 जून 2023 को SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत होकरा, जनपद बागेश्वर में एक आल्टो कार (UK06 AN 5759) लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट अस्कोट, पिथौरागढ़ से SDRF रेस्क्यू टीम ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त आल्टो कार में एक पुरुष व एक महिला सवार थे जो थाना कपकोट से 26 किमी दूर होकरा में राशन गोदाम के सामने अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घटनास्थल पर ही इनकी मृत्यु हो गयी थी। स्थानीय पुलिस बल व अन्य बचाव इकाइयों द्वारा खाई में उतरकर शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से 300 मीटर गहरी खाई में उतरकर शवों तक अपनी पहुँच बनाई जिसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए सिविल पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बॉडी बैग में डालकर रोप के माध्यम से दोनों शवों को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों का विवरण – खुशाल सिंह कोरंगा पुत्र राम सिंह, उम्र- 41 वर्ष, निवासी- सीरी, थाना कपकोट, बागेश्वर। यमुना देवी पत्नी प्रकाश सिंह, 32 वर्ष, निवासी- सीरी, थाना कपकोट, बागेश्वर।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- ASI सुंदर सिंह बोरा, का0 मनोज कुमार, का0 संतोष सिंह, का0 कुबेर रोंगकली, पेरामेडिक्स जगदीश सिंह बसेड़ा, चालक नरेंद्र रावत।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…