मसूरी : नाग पंचमी पर कार्ट मेकंजी रोड स्थित पौराणिक नाग देवता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य का लाभ कमाया वही श्रद्धालुओं ने नाग देवता की प्रतिमा पर दूध, घी, मक्खन आदि चढाया व परिवार की खुशहाली की कामना की।
नाग पंचमी पर नाग देवता के मंदिर में बड़ी संख्या मे श्रद्धलुओं ने दर्शन किए। इस अवसर पर भटटा गांव के दयाल सिंह रावत ने बताया कि यह पौराणिक मंदिर है कहा जाता है कि यहां पर एक गाय यहां पत्थर पर दूध देती थी और आज उसी पत्थर पर नाग देवता का मंदिर बनाया गया। तब से गांव के लोग यहां पर पूजा अर्चना कर रहे है।सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत ने कहा कि पुराणों में कहा गया है कि वासुदेव के बाद कोई देव है तो वह नाग है, अनंत है तो नाग है। उन्होेंने कहा कि यह इस क्षेत्र का कुल देवता है जिसमें बड़ी आस्था है और कोरोना के बाद भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने आये हैं।
ग्राम प्रधान क्यारकुली कौशल्या रावत ने कहा कि नाग पंचमी पर हर वर्ष मेला लगता है और लोग दर्शन करते हैं तथा जो मनोकामना करते है वह पूरी होती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल होने के कारण इस बार कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। श्रद्धालु रौशनी देवी ने कहा कि हर वर्ष नाग देवता की पूजा नाग पंचमी पर होती है इस बार कोरोना के चलते देवता की डोली नहीं निकाली गई। लोगों में नाग देवता पर बड़ी श्रद्धा है तथा मसूरी सहित देहरादून व आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में आते है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…