टिहरी गढ़वाल : भारतीय जी-20 प्रेसीडेंसी के तहत तीसरी G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप (IWG) की बैठक के दूसरे दिन बैठक के बाद मंगलवार को सांय पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (पी.टी.सी.) नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल में प्रतिनिधियों के बीच टीम वर्क और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में जिला क्रीड़ा विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा आयोजित जी-20 प्रतिनिधियों के रॉयल इलेवन और पैंथर्स इलेवन के बीच 8-8 ओवर का एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। रॉयल इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। पैंथर इलेवन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच यूएस के ओमर को दिया गया, उन्होंने 26 रन बनाए।
इस मौके पर संयुक्त सचिव डीईए सोलेमान आरोकीराज, एडीएम के.के. मिश्र, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम घनसाली, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पोरी, डीईओ बेसिक वी.के. ढौडियाल सहित डीईए के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…