टिहरी : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से.नि. कर्नल योगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग टिहरी गढ़वाल के सौजन्य से अध्यक्ष जिला पंचायत सोना सजवाण की उपस्थिति में भिलंगना नदी एंव भागीरथी के संगम कोटी से कलशों में पवित्र जल संग्रहित किया गया। संग्रहित पवित्र जल को 02 जुलाई 2023 को विशेष वाहन से देहरादून ले जाया जायेगा। विशेष वाहन को हनुमान चौक नई टिहरी से दिनांक 02 जुलाई 2023 को प्रातः 09ः30 बजे फ़्लैग ऑफ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शौर्य स्थल (सैन्य धाम) के मुख्य स्तम्भ की आधारशिला में प्रदेश के शहीदों के आंगन से एकत्रित मिट्टी के प्रतिस्थापन किया जाना है। साथ ही प्रदेश की मुख्य नदियों के जल का प्रयोग भी किया जायेगा।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…