देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से शनिवार को उनके कैंप कार्यालय में मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को मसूरी में होटल उद्योग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को उनके सम्मुख रखा।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा माननीय न्यायलय द्वारा पारित आदेश में घोबी घाट जल स्रोत, मसूरी से प्राइवेट टैंकरों द्वारा होटलों को की जा रही जल आपूर्ति को गैरकानूनी घोषित किया गया। उन्होंने कहा उसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा उत्तराखण्ड जल संस्थान को उक्त स्रोत को नियमित कर जल आपूर्ति हेतु नियमावली बनाने को निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी कहा उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा यह नियमावली बना ली गयी है व नियमानुसार उक्त स्रोत से जल संस्थान द्वारा जल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा मसूरी में अधिकतर होटल अपनी जल आपूर्ति जल संस्थान द्वारा उपलब्ध जल से करते हैं व पानी की बचत करते हुए अपने होटल का संचालन करते हैं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा माननीय न्यायालय द्वारा इसी आदेश में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार से अपेक्षा की गई है कि वह मसूरी नगर की उपरोक्त समस्या व विभिन्न अन्य समस्याओं को लेकर सम्बन्धित विभागों से समन्वय कर निति बनायें। जिसपर तत्काल मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को टेलीफोन के माध्यम से समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने मामले में मंत्री गणेश जोशी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव से मुलाकात कर उनकी समस्या का समाधान का आग्रह किया। मंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यसचिव से मामले में मुलाकात कर समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। जिसपर होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के पाधिकारियोंं ने मंत्री गणेश जोशी का आभार भी प्रकट किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय अग्रवाल संदीप सैनी, राम कुमार, आर एन माथुर, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
देहरादून का बासमती चावल अपनी गुणवत्ता, महक और स्वाद के कारण दुनियाभर में रखता है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में यौन अपराधों से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय करने…
हरिद्वार पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है. जिसकी तलाश में…
पत्नी को मौत के घाट उतारने निकले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने…
प्रसिद्ध लेखक और वन्यजीव विशेषज्ञ रजा काजमी ने कहा कि उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र में…
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…