मसूरी : लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने चिकित्सक दिवस पर क्लब सदस्यों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन बार्लोगंज के समीप किया गया। किया गया वहीं इस मौके पर तीन चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने नव सत्र के प्रथम दिवस पर चिकित्सक दिवस का आयोजन किया व अपराहन दो बजे सदस्यों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जिसमें सभी के स्वास्थ्य का परीक्षण अनुभवी चिकित्सक डा. स्नेहा पंवार एवं उनकी टीम ने किया। साथ ही दंत चिकित्सा व फिजियोथेरेपी, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी आदि परीक्षण भी किए गये। जिसमें से 13 टेस्ट सीबीसी, 2 टेस्ट एलएफटी, 2 टेस्ट, रेनल प्रोफाइल के 2 टेस्ट, हार्ट प्रोफाइल के 2, थाइराईड प्रोफाइल का 1, यूरिन रोटीन व माइक्रोस्कोपी के 9 टेस्ट, भी किए गये। इस अवसर पर क्लब की ओर से डॉक्टर स्नेहा पंवार, डॉक्टर शिल्पा रावत एवम डॉक्टर अनुष्का कौशिक को शॉल व स्मृति चिहन भेंट कर उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन अनुज तायल, क्लब अध्यक्ष लायन एएस पंवार, सचिव लायन प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन राजीव गोयल, लायन आरएन माथुर, माधुरी शर्मा, मधुलिका माथुर, निधि बहुगुणा, लायन एमएम शर्मा सहित विभिन्न लायन सदस्यों ने सहयोग व प्रतिभाग किया।
TRAI ने 1601-सीरीज़ के नंबरों का दायरा यूटिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेक्टर तक बढ़ाया है. इससे…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रपुर में फ्लाईओवर के पास स्कूटी को टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट के मामले…
रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि में स्ट्रीट डॉग के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन स्ट्रीट डॉग…
रुड़की में एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई. लेकिन इस हादसे में जानमाल…
पौड़ी विकासखंड में नए ग्राम प्रधान संगठन के गठन और अध्यक्ष के चयन के बाद…