| ढालवाला में इंडस्ट्रियल एरिया का जल्द कायाकल्प होगा। इस सम्बन्ध में सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सिडकुल के आला अधिकारियों एवं इंडस्ट्रियल एरिया के सम्बन्धित प्रभारियों के संग देहरादून स्थित राज्य वन मुख्यालय में एक बैठक की। |
ऋषिकेश : नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी के आग्रह पर सोमवार को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित राज्य वन मुख्यालय के मंथन सभागार में ढालवाला इंडस्ट्रियल एरिया में सड़कों, नाली, लाइटों के विकास एवं कर निर्धारण के परिप्रेक्ष्य में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सिडकुल के आला अधिकारियों, इंडस्ट्रियल एरिया के सम्बन्धित प्रभारियों व निकाय के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सिडकुल के द्वारा निकाय को किसी भी प्रकार को कर नहीं दिया जाता है, जबकि सभी मूलभूत सुविधाएं साफ-सफाई, सड़क निर्माण, लाईटिंग आदि निकाय की ओर से यहां दी जा रही हैं। जिसके बाद निकाय ने यहां कर निर्धारण करने का निर्णय लिया, मगर सिडकुल ने इस कर निर्धारण को देने से मना कर दिया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि विकास के नाम सिडकुल के द्वारा जो धनराशि एकत्र की जा रही है, वो यहां के विकास कार्यों के लिए खर्च नहीं हो रही है। यहां विकास कार्य न होने के कारण यहां की हालत खस्ताहाल बनी हुई है, सड़क पर ही वाहन लोडिंग, अनलोडिंग किए जाते हैं। साथ ही यहां सड़कें, सीवर आदि की व्यवस्था भी सिडकुल द्वारा बेहतर ढंग से नहीं बनाई गई हैं। मामला संज्ञान में लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि ढालवाला में सिडकुल क्षेत्र आबादी के समीप है, यहां विकास कार्य न होने के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने शीघ्र ही निकाय द्वारा सिडकुल क्षेत्र के विकास हेतु किए खर्चों का ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिडकुल प्रबंधक को यहां की मेंटीनेंस हेतु रखे गए खर्चे का ब्यौरा देने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट देखने के बाद ही ढालवाला इंडस्ट्रियल एरिया में होने वाले विकास कार्यों का निर्णय लिया जाएगा।
मौके पर अपर सचिव उमेश नारायण पांडेय, आरएम सिडकुल यशवंत सिंह रावत, अवर अभियंता सिडकुल संजय राणा, असिस्टेंट मैनेजर अरूण जुयाल, विरेंद्र नेगी, अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह, सभासद विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि राजेंद्र थलवाल, कर एवं राजस्व निरीक्षक अनुराधा गोयल, वरिष्ठ सहायक दिनेश कृषाली, ढालवाला इंडस्ट्रियल एसोशिएसन के सदस्य लोकेश मखीजा, संजय अग्रवाल, सुरेन्द्र पंत आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…