अनिल भंडारी
श्रीनगर : कीर्तिनगर विकासखंड के पैंडूला ग्रामसभा के निवासियों का पेयजल निगम की अनियमितताओं के खिलाफ धरना क्रमिक अनशन पांचवे दिन भी जारी रहा। वहीं विभागीय अधिकारियों, सहायक अभियंता पेयजल निगम देवप्रयाग, जूनियर अभियंता, राजस्व निरीक्षक कैलाश चंद्र ,उपनिरीक्षक रविंद्र खत्री प्रशासन की ओर से वार्ता में शामिल हुए। जिसके बाद ग्रामीणों ने वार्ता होने के पश्चात पाब बैंड पर सांकेतिक चक्का जाम एक घंटे के लिए किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा चेतावनी दी गई की यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही नही की जाती है तो श्रीनगर टिहरी राज्य मार्ग व राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे।
विदित हो की पैंडुला ग्रामवासी राजस्व ग्राम ककड़पाली, अडेली, बकोला, व पीपोला को मलेथा कपरोली पेयजल योजना से जोड़ने, अमरोली अंबेडकर गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जोड़ने पर कार्यवाही नही होने, गांव की निजी उपजाऊ भूमि पर बिना अनुमति के टैंक निर्माण करने व लछमोली हडिमधार पेयजल योजना के जीर्ण शीर्ण टैंक का पुनर्निर्माण करने की समस्याओं को लेकर ग्रामीण आंदोलनरत है।
पांचवे दिन धरना देने वालो में प्रधान सूनय कुकशाल, चंद्र देवी, अनीता देवी, सीमा, प्रियंका, शोभा, किरण, गणपति प्रसाद,बशिव सिंह, सूरत सिंह,भक्ति लाल, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…