डीएम ने लगाई चौपाल सुनी जन समस्याएं।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला बुधवार को पुरोला तहसील के दूरस्थ गांव गुंदियाट गांव पहुंचे। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि कृषि आजीविका की रीढ़ है। यह क्षेत्र कृषि के क्षेत्र में अग्रणी है साथ ही लाल धान की पैदावार के लिए भी यह घाटी विख्यात है। जिलाधिकारी ने कृषि को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा किसानों की समस्याओं का हर सम्भव निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान चौपाल में ग्राम प्रधान द्वारा पोरा से अगुणी सड़क मार्ग का विस्तारीकरण व गुंदियाटगांव के ऊपर वाली सिंचाई नहर में लोहे के पाइप लगाकर सिंचाई नहर निर्माण की मांग की गई। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी को सड़क मार्ग का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग द्वारा गांव में निर्मित तीन नहरों की सफाई नही करने पर ग्रामीणों द्वारा नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने धान की रोपाई का सीजन को देखते हुए तीनों नहर का भौतिक सत्यापन करने एवं नहर का मरम्मतीकरण कर दुरुस्त करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर सिंचाई नहरों की सफाई नही करने पर डीएम ने जेई का स्पष्टीकरण तलब किया। तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ करने के निर्देश दिए। गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जिलाधिकारी ने गांव का कूड़ा एकत्र किए जाने का उचित प्रबंधन करने के निर्देश बीडीओ को दिए। विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की गई। ग्रामीणों द्वारा गुंडियाट गांव को पर्यटन गांव घोषित करने की मांग की गई।

इस दौरान चौपाल में जिलाध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य सरोज रावत,जगमोहन पंवार, गुंदियाट गांव ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी,एसडीएम देवानंद शर्मा,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,डीएसओ सन्तोष भट्ट, सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण जनता उपस्थित ।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

20 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago