कालसी/देहरादून : शुक्रवार (दिनाँक 13 अगस्त 2021) को रात्रि लगभग 10 बजे कालसी थाना क्षेत्रान्तर्गत कोटि इछाड़ी मार्ग पर सेबों से लदा हुआ एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर टोंस नदी में जा गिरा। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर खोजबीन शुरू की गयी। ट्रक में मिले कागजातों के आधार पर पता चला है कि जोगिंदर सिंह पुत्र आत्माराम निवासी शिमला ट्रक चला रहा था। ट्रक में मात्र चालक था या फिर कोई और भी साथ था, इस बात पर संशय बना हुआ है। देर रात तक थाना पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा परन्तु लापता का कोई सुराग नही मिल पाया।
शनिवार को SDRF से गहन सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन हेतु मांग की गई। त्वरित प्रतिवादन हेतु ऋषिकेश ढालवाला से डीप डाइविंग टीम को रवाना किया गया है। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास गहन सर्च एवं रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…