(सो0 – बिजेन्द्र पुंडीर जी)
मसूरी : शहर के लाइब्रेरी बस स्टैण्ड में पुरूकुल रोपवे के लिए छह दुकानें खाली करायी गई जिन्हें ध्वस्त कर पर्यटन विभाग को सौंपा गया। इस मौके पर वहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही वहीं आस पास के लोग भी बड़ी संख्या में बारिश के बावजूद मौजूद रहे। दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें खाली की व तोड़ी बाद में जेसीबी से ध्वस्तीकरण किया गया।
मौके पर मौजूद एसडीएम नंदन कुमार ने बताया कि यहां पर रोपवे बनाया जाना है पूर्व में भी पालिका से प्रस्ताव पास किया जा चुका था लेकिन आपसी भाईचारा बना रहे इस पर नगर पालिका के सहयोग से इन सभी दुकानों को खाली करा कर हटाया जा रहा है जिसमें तीन दुकानें है और तीन कार्यालय है जिसमें गाइड यूनियन, जीएमवीएन टिकट घर व टैक्सी यूनियन का कार्यालय है। यह बड़ा चुनौती पूर्ण था लेकिन पालिका के सहयोग से उन्हें विस्थापित किया जायेगा जिसके बाद दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान हटा दिया व दुकानों को ध्वस्त कर पर्यटन विभाग को सौंपा जायेगा।
मालूम हो कि लाइब्रेरी बस स्टैण्ड पर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पुरूकुल रोपवे बनाया जाना है जिसके लिए पहले सिफन कोर्ट को खाली करवाया गया व अब दुकानों को खाली कराया जा रहा है। हालांकि नगर पालिका का दुकान खाली करने के नोटिस के बाद माहौल गर्मा गया था व दुकानदारों ने विरोध किया था व मांग की थी कि पहले उन्हें विस्थापित किया जाय व तब दुकानें तोडी़ जायं। जिस पर एसडीएम ने नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता के साथ बैठक की व उन्हें विस्थापित करने का निर्णय लिया जिसके तहत किक्रेंग में भी स्थान चिन्हित किया गया। पालिका बरसात के बाद सभी को दुकान व कार्यालय बना कर देगी जिसके बाद विरोध समाप्त हो गया व सबकी सहमति से दुकानों को खाली कराने के बाद तोडना शुरू कर दिया गया। इस मौके पर एडीएम नंदन कुमार, नायब तहसीलदार विनोद तिवाड़ी, पुलिस फोर्स आदि मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…