मसूरी : शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल (उत्तराखंड) प्रान्त के कार्यकर्ताओं द्वारा 75वे स्वाधीनता वर्ष के सुअवसर पर “एक गांव एक तिरंगा” अभियान के तहत पद्म भूषण विश्वप्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को अभियान से जोड़ते हुए उन्हें तिरंगा झंडा भेंट किया।
इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण देश में एबीवीपी 1,28,335 स्थानों में तिरंगा झंडा फहराने जा रही है। वहीँ उत्तरांचल प्रान्त में अभाविप 4,675 स्थानों पर तिरंगा फहराएगी। साथ ही प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों व सैनिकों के परिवार तक भी तिरंगा झंडा पहुचाने का कार्य करेगी। यह अभियान आम जनमानस में देशभक्ति का नव संचार करेगा व उन लोगो को सम्मान देने का कार्य करेगा जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया।
इस दौरान एबीवीपी की प्रदेश मंत्री काजल थापा, प्रान्त सह संगठन मंत्री विक्रम फर्सवाण, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप जोशी, एसएफडी प्रमुख आशीष जोशी, नगर मंत्री आदित्य व नगर विस्तारक कैलाश बिष्ट उपस्थित रहे।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…