(सो0 – वरिष्ठ पत्रकार बिजेन्द्र पुंडीर जी)
मसूरी : मानसून की पहली लगातार हो रही बारिश के कारण जहां मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर एक होटल का पुश्ता ढह गया वहीं बस स्टैण्ड से बड़े मोड़़ तक रोड पर किया गया मरम्मत का कार्य पूरी तरह उधड़ गया जिस कारण वाहनों को चलने में भारी परेशानी हो रही है। यहीं हाल अन्य मार्गो का भी है जहां सड़कों पर बडे बड़े गढढे हो गये है।
पहाड़ो की रानी मसूरी की सड़के मानसून की पहली ही बरसात में उधड़ गई जिस रोड पर भी जाओ वहीं सड़कों का बुरा हाल है। विगत एक वर्ष से मसूरी में सीवर लाइन बिछाने, पानी की लाइन बिछाने के मरम्मत के कार्य किए गये जिसकी संबंधित विभागों ने मरम्मत कर पैच वर्क किया था लेकिन सभी मार्गो की हालत पहली ही बरसात में खराब हो गई व जो मरम्मत कार्य किया था वह बरसाती पानी में बह गया। अब सड़कें चलने लायक भी नहीं रही। जो वाहन सड़कों पर चल रहे हैं उन्हें चलाना किसी जोखिम से कम नहीं है। सड़कों पर बढे बढे गढढे होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है वहीं जो वाहन चल रहे हैं उनमें हर समय दुर्घटना का खतरा बना गया है। विशेष कर दुपहिया वाहनों को अधिक खतरा पैदा हो गया है। वहीं दूसरी ओर बरसात से मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड पर एक होटल का पुश्ता ढह गया। जिसके कारण मलवा सड़क पर आ गया लेकिन यातायात बाधित नहीं हुआ। पुश्ता ढहने से यहां पर खतरा पैदा हो गया है। पुश्ते का मलवा आने से पास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया है व होटल के प्रांगण को भी खतरा हो गया है। यह तो अच्छा हुआ कि उस समय वहां पर कोई टैक्सी आदि नहीं खड़ी थी और उससे सटी दुकान भी बच गई।
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…
मुनस्यारी में पातलथौड़ क्षेत्र में एक अति दुर्लभ और संकटग्रस्त लाल सिर वाला गिद्ध देखा…