टिहरी गढ़वाल : डोबरा चांठी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस सम्बंध में SDRF ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज दिनाँक 07 जुलाई 2023 को जनपद टिहरी की पुलिस चौकी झील द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डोबरा चांठी मार्ग पर एक कार गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन आई 20 कार (UK09 B 3922) था जिसमे एक ही व्यक्ति सवार था। उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त वाहन में सवार व्यक्ति का शव बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक का विवरण:- आलोक थपलियाल उम्र 26 वर्ष S/O खिलानंद थपलियाल निवासी ग्राम पलास डोगर, टिहरी गढ़वाल।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…