मैराथन कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी- स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना आवश्यक।

देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में त्रिकोण सोसाइटी द्वारा आयोजित मैराथन सायनोटेक दून मानसून 10के रन 2023 (तीसरा संस्करण) “रन अंगेस्ट ड्रग” में प्रतिभाग किया। इस संस्करण की थीम “ड्रग दुरूपयोग के खिलाफ दौड़ें” रही। इस दौरान खिलाड़ियों ने मैराथन के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। मंत्री ने मैराथन में प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया और उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की। गौरतलब है कि इस मैराथन में प्रत्येक वर्ग के लोगो के साथ साथ दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया और अपना शानदार प्रदर्शन भी किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एक अच्छे समाज के लिए सबका स्वस्थ शरीर होना जरूरी है। स्वस्थ मन, वचन एवं कर्म के लिए मनुष्य का निरोगी होना जरूरी है। उन्होंने कहा हर चीज की शुरुवात व्यक्ति को स्वयं से करनी चाहिए। नशा रोकथाम और जागरूकता के लिए इस मैराथन के आयोजन के लिए आयोजको को भी बधाई दी। उन्होंने कहा निश्चित ही इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मंत्री जोशी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल और खिलाड़ियों के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और उसके उत्थान के लिए अनेकों पहल की जा रही है। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशा से मुक्ति के लिए सबको दृ़ढ़ संकल्प लेना होगा।

इस अवसर पर त्रिकोण सोसायटी की निदेशक नेहा शर्मा, पीसी कुशवाहा, उदित हांडा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

24 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago