एनएच 58 ऋषिकेश-श्रीनगर पर गूलर के समीप मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू कार्य जारी।

टिहरी गढ़वाल : ऋषिकेश-श्रीनगर पर गूलर के समीप एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व राहत बचाव कार्य मे जुट गई।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 09 जुलाई 2023 को प्रातः करीब 03:00 बजे पुलिस चौकी ब्यासी, थाना मुनि कीरेती द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक उत्तराखंड नंबर का मैक्स वाहन जो सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा था जिसमें चालक सहित 11 व्यक्ति सवार थे, अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवींद्र सजवाण तथा पोस्ट ब्यासी से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF रेस्क्यू टीमें मय आवश्यक उपकरणों के त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन हेतु घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे, प्रतिकूल मौसम और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाते हुए 05 घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया।

रेस्क्यू किए गए यात्रियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोग अलग-अलग स्थानों के रहने वाले है एवम् विगत रात्रि को सोनप्रयाग से एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। प्रातः लगभग 03:00 बजे के करीब मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गाड़ी लुढ़कते हुए सीधे नदी में जा गिरी।

घायलों का विवरण :-

1 बिजेंदर पुत्र जगदीश पांडे निवासी बदरपुर दिल्ली उम्र 46 वर्ष
2 – आकाश पुत्र तेज सिंह उम्र 22 वर्ष
3 – प्रदीप कुमार पुत्र महेंद्र सिंह
निवासी शाहपुर पंजाब उम्र 27 वर्ष
4 – रोशन कुमार पुत्र सुबोध उम्र 25 वर्ष निवासी नालंदा बिहार
5- हरियाणवी वाइफ ऑफ रवि सिंह निवासी हैदराबाद उम्र 25 वर्ष

चालक सहित अन्य 6 लोग जिनकी तलाश जारी है जिनका नाम रेस्क्यू किए गए यात्रियों के द्वारा नाम पता इस प्रकार बताया गया हैं:-

1- अभिजीत त्यागी निवासी भोजपुर भजन गढ़ दिल्ली
2- अतुल सिंह उत्तर विनोद निवासी शिवपुरी बिहार
3 – अक्षय कुमार पुत्र मनोज सिंह निवासी बिहार
4 – सौरभ कुमार
5 – रवि पुत्र अज्ञात हैदराबाद
6- मैक्स चालक नाम पता अज्ञात

मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अपडेट

आज दिनांक 09 जुलाई 2023 को प्रातः करीब 03:00 बजे सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रहे मैक्स वाहन जिसमें 11 लोग सवार थे, के अनियंत्रित होने से मालाकुंठी पुल से होटल आनंद काशी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे गंगा नदी की ओर खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए 05 यात्रियों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जबकि 06 अन्य लापता यात्रियों की सर्चिंग हेतु गहन सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया।

अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच SDRF के डीप डाइवर्स द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 03 शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। खराब मौसम व नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने के कारण अभी सर्चिंग ऑपरेशन को रोक दिया गया है। कल प्रातः पुनः घटनास्थल पर सर्चिंग की जाएगी।

बरामद शवों का विवरण

1- रवि पुत्र कोरमा राव निवासी बोधन राजन मंडलम विजयनगर आंध्र प्रदेश उम्र 35 वर्ष
2- सौरभ पुत्र अज्ञात निवासी शिवपुरा बिहार 25 वर्ष
3- अभिजीत पुत्र पुत्र देवकराम निवासी मौजपुर शाहदरा दिल्ली उम्र 25 वर्ष

लापता यात्रियों का विवरण

1. अंकित सिंह राणा पुत्र मंगल सिंह राणा निवासी ग्राम बड़ासू फाटा पाटा उखीमठ रुद्रप्रयाग ,चालक।
2- अतुल पुत्र पुत्र विनोद निवासी सरना जिला शिवपुरा बिहार उम्र 24 वर्ष
3- अक्षय पुत्र मनोज निवासी वरविद्या दर्शनी जिला शिवपुरा बिहार उम्र 28 वर्ष।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम,पोस्ट ढालवाला

निरीक्षक कविंद्र सजवाण, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, किशोर कुमार, मातवर सिंह, नितेश, चंदन,मनमोहन, अमित।

एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम ,पोस्ट बयासी

एसआई नीरज चौहान, संतोष, मुकेश, मनोज,भूपेंद्र, विनय, रविन्द्र

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts