टिहरी गढ़वाल : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर विधानसभा में रोज विकास कार्यों की गाथा लिख रहे हैं। मंत्री के प्रयासों से दो सड़कों के डामरीकरण की शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है, इस पर स्थानीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया है।
बता दें कि बीते दिन शासन की ओर से नरेन्द्रनगर विधानसभा में कुंजापुरी – पटेर तथा कोल कोडारना मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए रू. 155.29 लाख वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि क्षेत्र का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है, जिसके लिए वह सदैव तत्पर हैं। क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मोटर मार्गो के डामरीकरण निर्माण की स्वीकृति मिलने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…