रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : राजकीय शिक्षक संघ के नव-निर्वाचित प्रान्तीय कार्यकारिणी पदाधिकारी अध्यक्ष राम सिंह चौहान, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, महामंत्री रमेश पैन्यूली, संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण को जनपद कार्यकारणी उत्तरकाशी द्वारा बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं प्रेषित कि गई। प्रान्तीय कार्यकारिणी से आशा कि गई कि शिक्षा, शिक्षक एवं सार्वजनिक शिक्षा वर्तमान समय मे जिन चुनौतियां का सामना कर रहे हैं। उनके समाधान के लिए प्रान्तीय कार्यकारिणी शीघ्र ही कुछ निर्णायक कदम उठाऐगी। जनपद कार्यकारणी ने उन सभी प्रत्याशियों को जिन्होंने प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्वाचन में भागीदारी की शुभकामनाएं दी। उत्तरकाशी जनपद के जिलामंत्री बलवन्त असवाल ने जिले के सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी इस प्रान्तीय अधिवेशन में प्रतिभाग करने के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के द्वारा भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम होने के बाद भी कुमाऊँ मण्डल के जनपद अल्मोड़ा में प्रान्तीय अधिवेशन मे सहर्ष प्रतिभाग किया गया। यह आप सभी के संगठन में विश्वास का बेहतरीन उदाहरण है। वही जिलाध्यक्ष अतोल महर जी ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई प्रेषित करते हुए सभी शिक्षकों को संगठन हित में एक जुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। शुभकामनाएं प्रेषित करने वालो मे विजय सिंह रावत, सुबोध बिष्ट, वीरेंद्र बसियाल, राजेश नौटियाल, रोशन देई, नवीन राणा,गुरुदेव, विनोद मल्ल,सुनील राणा, भागमल धोनी आदि अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक सम्मिलित रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…