रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज व कल (सोमवार) को जनपद उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। जिससे पैदल रास्तों व सड़क मार्गों के प्रभावित होने की सम्भावना के दृष्टिगत स्कूली छात्र/छात्राओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय किया जाना आवश्यक है।
स्कूली छात्र/छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम अभिषेक रुहेला ने रविवार को आदेश जारी करते हुए जिले में संचालित सभी शासकीय,गैर शासकीय,निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में 10 जुलाई सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही जारी आदेश के अनुसार समस्त शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…