देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को बार एसोसियेशन देहरादून द्वारा जेपी बैडमिंटन अकेडमी में आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन टुर्नामेंट के समापन समारोह में में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में एडवोकेट और लॉ छात्र छात्राओं ने बढ़चड़कर हिसा लिया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने टूर्नामेंट में प्रतिभागियों से उनका परिचय भी जाना और उनका हौसला अफजाई भी की। मंत्री ने कहा अधिवक्ताओं के प्रयासों से यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया है। मंत्री ने कहा हमारे राज्य में एक से बढ़ कर एक खेल प्रतिभाएं हैं। राज्य की खेल प्रतिभाएं लगभग सभी खेलों में नेशनल तथा इंटरनेशल स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक विखेर रही हैं। उन्होंने कहा आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में खेल प्रतिभाओं को निखारने तराशने तथा आगे बढ़ाने के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर जिला जज मनोज गबरियाल, बार अध्यक्ष अनिल शर्मा, बेटमिंटन एसोसियेशन अध्यक्ष एस.सी.बिरमानी, कमल बिरमानी, मनीष जुयाल, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, बद्री प्रसाद उनियाल, अमन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…