कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे पतंजलि योगपीठ, पतंजलि के प्रयासों की सराहना की।

देहरादून : प्रदेश सरकार के कृषि व कृषक कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल शनिवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान पतंजलि योगपीठ पहुंचे। यहां पहुंचने पर पतंजलि की ओर से आचार्य बालकृष्ण ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पतंजलि की ओर से जैविक कृषि के क्षेत्र में की जा रही पहल को रेखांकित किया गया। पतंजलि ने जैविक खेती को बढ़ावा देने को कौशल विकास से जोड़ा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की ध्वजवाहक योजना है, जिसका उद्देश्य बेहतर आजीविका अवसर जुटाना है।


जैविक कृषि अपनाने को प्रेरित करने केलिए पतंजलि नियमित तौर पर कृषकों वह कृषि से जुड़े समूहों की गोष्ठियां आयोजित करता है। इस सिलसिले में आज राज्य के टिहरी जनपद के कृषकों को इस संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया। जिले का कृषि विभाग भी समन्वय में रहा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने पतंजलि के इस प्रयास की सराहना कर इसके दीर्घ कालीन लाभ की जानकारी दी। राज्य सरकार स्वयं भी काश्तकारों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस क्रम में विकास खंडों को पूर्ण रूप से पहले ही चिन्हित किया जा चुका है।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

13 hours ago