रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : कल दिनांक 09.07.2023 को चारधाम यात्रा ड्यूटी मे चौकी स्यानाचट्टी मे नियुक्त आरक्षी चमन सिंह तोमर डाबरकोट में हमराही होमगार्ड जवान के साथ दैनिक ड्यूटी यातायात व्यवस्था में तैनात थे, वर्षा के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर आने पर पत्थर की चपेट मे आने से वह गम्भीर रुप से घायल हो गये, जिन्हें तुरन्त CHC बडकोट लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
आज 10.07.2023 को स्व0 चमन सिंह तोमर के पार्थिव शरीर को बडकोट में उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा शोक सलामी/पुष्पगुच्छ अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर नम आखों से विदा किया गया। सम्पूर्ण पुलिस परिवार स्व0 चमन सिंह तोमर की सेवाओं का आभारी रहेगा। भगवान दिवंगत के परिजनों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…