नई दिल्ली/उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में 144 करोड़ लागत से निर्मित महत्वाकांक्षी यमुना-मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के लिए उनका आभार भी प्रकट किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद बलूनी को मसूरी पेयजल योजना के अंतर्गत निर्माण हो रहे पंपिंग स्टेशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड राज्य से संबन्धित विकास कार्यों के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।
मंत्री ने बताया कि योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी द्वारा जल्द किया जाएगा।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…