रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन के साथ-साथ ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अवैध नशा तस्करों पर भी लगाम कस रही है, एक ओर जहां पुलिस चारधाम यात्रा एवं वर्तमान में मानसून सीजन के दृष्टिगत यात्रा व्यवस्था/रेस्क्यू कार्य में लगी हुई है तो वहीं इसका फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्व अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने का प्रयास कर रहें, एस0पी0 सर् द्वारा इन नशा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु एस0ओ0जी0 एवं थाना पुलिस की स्पेशल टीमें नियुक्त की हुई हैं, जो लगातार इन तस्करों पर निगरानी बनाए हुये हैं, इसी क्रम में कल 11.07.2023 की सायं को खजान सिंह प्रभारी निरीक्षक एस0ओ0जी एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश कुमार के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 एवं कोतवाली उत्तरकाशी की स्पेशल टीम द्वारा जाल बुनते हुये सुरागरसी पतारसी कर चैकिंग के दौरान चुंगी बडेथी टनल के पास से नेपासी मूल के किशन ठाकुर उर्फ बबलू नामक युवक को कुल 24.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/21 में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्मैक को देहरादून से खरीदकर लाया था, जिसको वह यहां छोटी-छोटी मात्रा में बेचने आया था।, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अभियुक्त की सम्पत्ति की जांच करवाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त- किशन ठाकुर उर्फ बबलू पुत्र कविराज सिंह ठाकुर निवासी ग्राम ढालीपुर ढकरानी थाना विकासनगर देहरादून उम्र-25 वर्ष।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…