राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट मे आयोजित हुई दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी।

रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल

उत्तरकाशी : भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्किल इंडिया, 9 साल सेवा, सुशासन एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट मे दिनांक 14 जुलाई 2023 को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्षा अनुपमा रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि अनुपमा रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे खंड विकास अधिकारी गिरीश चंद्र जोशी, डॉ0 गरिमा चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट, आशा, प्रेमलता उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक एन . एस. नयाल कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज कुमार राही प्रधानाचार्य रा0इ0का0 बड़कोट एवं मंच संचालन कन्हैयालाल नौटियाल द्वारा किया गया।

खंड विकास अधिकारी द्वारा भारत सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में एवं संचालक कन्हैया लाल नौटियाल द्वारा स्किल इंडिया पर विस्तारपूर्वक जानकारी लोगों को दी गई। और लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विषय संबंधित प्रश्न पूछे गए।

 

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता रसना नौटियाल, आस्था, रेखा राणा, आयुष, प्रेमलता एवं अन्य गतिविधियों कुर्सी दौड़ में प्रथम कुमारी ज्योति टम्टा, द्वितीय कृष्णा राणा, तृतीय जयमाला, व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रथम विजय राय, द्वितीय सचिन कुमार रहे, सभी विजेता प्रतियोगीयों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्थानीय लोग, महिलाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

24 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago