रिपोर्ट – प्रदीप सिंह असवाल
उत्तरकाशी : राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट मे आयोजित भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्किल इंडिया, 9 साल सेवा, सुशासन एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्रकला प्रतियोगिता के साथ सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में समापन दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी बड़कोट संतोष सिंह कुंवर एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे डॉ0 कपिल देव रावत उपस्थित रहे, मुख्य अतिथि थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने व पहाडों पर स्वरोजगार को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे मे बताया गया, साथ ही कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों से निवेदन किया वो आज समाज मे फैल रहे मादक नशों से अपने बच्चों दूर रखने के लिए उनका ध्यान रखे। वही डॉ0 कपिल देव ने पहाड़ों पर बढ़ते बंजर खेतो पर चिंता जाहिर करते हुए पहाडो़ पर बढ रही कृषि मे अपार संभावनाओ को स्वरोजगार मे अपनाने की बात कही। द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक एन.एस.नयाल कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज कुमार राही एवं मंच का संचालन कन्हैयालाल नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे भारत सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में एवं स्किल इंडिया पर विस्तारपूर्वक जानकारी लोगों को दी गई। और लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे आमंत्रित अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं सभी विजेता प्रतियोगीयों को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे स्थानीय लोग, महिलाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…