देहरदून : सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर गांधी पार्क देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कारगिल दिवस के दिन कारगिल में शहीद हुए जवानों के परिजनों वीरांगनाओं और वीर माताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी से उनके कार्यालय में पूर्व सैनिक कर्नल भंडारी ने भी मुलाकात कर सैनिक कल्याण मंत्री से रानीपोखरी में कैंटीन के निर्माण करने की कार्यवाही हेतु आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…