मसूरी : अखिल भारतीय छात्र संगठन ने एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य को ज्ञापन देकर स्नातक प्रवेश परीक्षा सीयूईटी फार्म से प्रवेश न कर मेरिट फार्म के आधार पर प्रवेश करने की मांग की है।
एमपीजी कालेज के प्रधानाचार्य को एनएसयूआई ने ज्ञापन दिया जिसमें कहा गया है कि इंटरमीडिएट परीक्षा देने के बाद छात्रों को स्नातक में प्रवेश लेने के लिए अब सीयूईटी परीक्षा का प्रावधान रखा गया है। परंतु चिंता की बात यह है कि पहाड़ी क्षेत्रों के गांव के छात्रों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है जिसके कारण वह सीयूईटी परीक्षा फार्म नही भरवा पाये। इसमें अधिकतर छात्र जौनपुर विकासखंड के केम्पटी, गरखेत, नैनबाग, बुरांसखंडा आदि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राएं शामिल है। ज्ञापन में कहा गया हैकि सीयूईटी फार्म न भरने के कारण इन छात्रों का एक साल का भविष्य खराब हो रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि विषय की गंभीरता को देखते हुए पूर्व की भांति महाविद्यालय में मेरिट फार्म के द्वारा प्रवेश होता था उसी प्रक्रिया को नये सत्र 2023-24 में रखा जाय ताकि छात्रों का भविष्य बर्बाद न हो।
ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन शाह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस, विकास चौहान, अरहम, राहुल रांगड़, अनुज रांगड़, अनुज रांगड़ विनय, नितिन, मुकुल रावत, लक्ष्मी, तनु, संगीता, कल्पना, इल्मा, चांदनी, पूजा आदि मौजूद रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…