काशीपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद प्रभारी एवम ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने काशीपुर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र हेमपुर स्माइल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का गहनता से निरीक्षण किया और स्थानीय जनता से बात करते हुए विस्तार से समस्याएं सुनी।
उन्होंने राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए आपदा राहत कैंप पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से मिले तथा प्रभावितों से राहत कैंप में भोजन, बिजली, पानी आदि आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सभी प्रभावितों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जल भराव से स्थायी निजात हेतु कार्य की मांग की।
इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार यूसुफ अली, जिलाध्यक्ष बीजेपी गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, पंकज कालड़ा, गुरविंदर सिंह चंडोक आदि उपस्थित थे।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…