लोक सभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी।

मसूरी : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मधु भटट के मसूरी पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया व गुलाब की कली देकर व शॉल भेट किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और आगामी 2024 में भी केंद्र में भाजपा की भारी बहुमत की सरकार बनेगी।
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भटट ने एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है और इन दिनों पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है जिसके तहत पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से भेंटकर रही है व उनसे वार्ता कर रही है। इसी कड़ी में मसूरी में भी वह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ पुराने कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों से मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा वसुदैव कुटंबकम में विश्वास रखती है और इसे आज पूरा विश्व मान रहा है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं व इसमें सफल हो रहे हैं। चार धाम यात्रा व संपर्क मार्गों के बंद होने पर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार कावंड सीजन में गत वर्ष से अधिक यात्री आये व एक भी कैजुअल्टी नहीं हुई। वहीं जहां तक सड़कों का सवाल है तो इसके लिए आपदा प्रबंधन कंट्रोल  केंद्र बनाये गये है साथ ही हेल्प नंबर जारी किए गये है व मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी रख रहे हैं, जहां रोड़ बंद होती है तत्काल खुलवायी जा रही है ताक चारधाम यात्रा बाधित न हो। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की विधानसभा में एक पुल टूटने पर कहा कि उन्होंने इसके बारे में पहले से ही खनन बंद करने को कहती रही लेकिन प्राकृतिक आपदा में बड़ा नुकसान हो जाता है ऐसे में अगर किसी की लापरवाही सामने आयेगी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होने कहा कि प्रदेश में जहां भी अधिकारियों की शिकायतें मिली है उन पर कार्रवाई प्रदेश सरकार ने की है व करीब पौने तीन सौ अधिकारियांे व कर्मचारियों के खिलाफ लापरवाही व भ्रष्टाचार में कार्रवाई की है। प्रदेश में दायित्व वितरण पर कहा कि यह कार्य प्रदेश सरकार व संगठन का है जिस पर निर्णय लिया जाना है और इस दिशा में प्रयास जारी हैं। उन्होंने आने वाले नगर निकाय चुनावों पर भी कहा कि संगठन की इस पर पूरी नजर है और भाजपा इसमें भी पूरे प्रदेश में परचम लहरायेगी। उन्होंने कहाकि समय से चुनाव हों इस पर मुख्यमंत्री व संगठन मंथन कर रहा है लेकिन अभी प्राथमिकता प्राकृतिक आपदा से निपटने की है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों व मंत्रियों को अपने अपने क्षेत्रों में रहने के निर्देश दिए है। प्रदेश सरकार मंत्रीमंडल विस्तार पर उन्होंने कहाकि यह सरकार का कार्य है।

इस मौके पर महानंगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मदन मोहन शर्मा, रीता खुल्लर, गायत्री राय, पुष्पा पुंडीर, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, राधा आनंद, नरेद्र पडियार, विजय बिंदवाल, बिजेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

8 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

9 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

1 day ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago