रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी गढ़वाल : प्रकृति के संबर्धन,संरक्षण,लोक संस्कृति को बढ़ावा देने,और ऋतु परिवर्तन का पर्व हरेला कार्यक्रम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में छात्रों एवं शिक्षकों ने सामाजिक प्रतिनिधियों के संग विभिन्न प्रकार के शोभादार, छायादार,औषधि युक्त ,फलदार पौधे रोपकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर भाषण और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, छात्रों एवं शिक्षकों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिय जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कोहली ने वृक्षों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि वृक्षों के बिना धरती पर जीवन व्यर्थ है।कस्तूरवा गांधी की वार्डन सुचिता पंवार द्वारा बताया गया कि एक बृक्ष दस पुत्र के समान होता है इसलिए इनका संरक्षण आवश्यक है।इस अवसर पर शिक्षक धन्नराज भंडारी,चंदन सिंह नाथ, अरविंद नौटियाल,सुमन गौड़,मुकेश नौटियाल,वीरेंद्र संतरी, मुकेश गुसाईं, सहित नगर पालिका अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, व पूर्व विधायक प्रत्याशी मनोज कोहली,सामाजिक कार्यकर्ता सुमन बडोनी इत्यादि उपस्थित थे। खंड शिक्षा अधिकारी गब्बर सिंह नेगी ने सभी को पौधों और उनके महत्व की विस्तृत जानकारी दी।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…