मसूरी : हरेला पर्व पर्यटन नगरी में बड़े उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर प्रदेश को हराभरा बनाने का संकल्प लिया।
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में छात्रों के साथ विभिन्न प्रजातियों के दो सौ पौधे लगाये। इस मौके पर आईटीबीपी के उपसेनानी छविंद्र कुमार सेठी ने कहाकि बल के महानिदेशक के निर्देश पर मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के परिसर में तीन हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जाना है जिसके तहत पहले दिन मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, मसूरी पब्लिक स्कूल, सीजेएम हेंपटन स्कूल व सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में बल के जवानों व अधिकारियों ने पौधे रोपे। संस्कृत महाविद्यालय में दो सौ पौधे रोपे गये। यह अभियान अन्य स्कूलों में भी चलाया जायेगा व 25 जुलाई तक पौधा रोपण का कार्य चलेगा। इस मौके पर संस्कृत महाविद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौहान ने कहाकि आईटीबीपी ने विद्यालय के छात्रों के साथ हरेला पर्व मनाया। उन्होंने कहाकि इस दौरान स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया गया यह पवित्र दिन है पहला सोमवार है व पूरे प्रदेश में हरेला पर्व मनाया जा रहा है।
इस मौके पर आईटीबीपी के उप सेनानी राम राज चौधरी, पालिका सभासद मनीषा खरोला, सस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक वैभव तायल, अशोक मित्तल, संदीप गोयल, गीता रावत, शकुंतला, प्रवीन बंधानी,कपिल उनियाल,महेश तिवारी, सहित बल के जवान व विद्यालय के छात्र मौजूद रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…