रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा बीजेपी दीप्ति रावत भरद्वाज ने टिहरी जिला ब्लॉक चंबा के केमवाल गाँव मे ग्रामीण महिलाओं के साथ श्री-अन्न (मोटा अनाज) का सहभोज किया और देहरादून महानगर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मिलेट्स टिफ़िन बैठक में उपस्थित होकर मोटा अनाज के उपयोग एवं उसके महत्व के बारे में चर्चा की कि किस तरह हमारे देश में मिलेट्स को अब श्री अन्न की पहचान दी गई है। यह सिर्फ खेती और खाने तक ही सीमित नहीं है। श्री-अन्न भारत में समग्र विकास का एक माध्यम बन रहा है। और बताया गया की भारत सरकार किस तरह से किसानो को खेती के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष इंद्रा आर्य, जिला महामंत्री उर्मिला राणा, जिला उपाध्यक्ष शकुंतला भट्ट, ब्लॉक प्रमुख शिवानी, केमवाल ग्राम प्रधान राखी राणा भी उपस्थित रही।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…